छपरा में 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें अपनी ट्रेन का अपडेट

छपरा से 16 से 21 जुलाई के बीच ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए ज़रूरी सूचना. पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पैच दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट, संचालन में बदलाव किया गया है. अपनी यात्रा से पहले नवीनतम ट्रेन अपडेट अवश्य जांचें.

यदि आप छपरा से 16 से 21 जुलाई के बीच ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम अपडेट जरूर देख लें. पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट–उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का कमीशनिंग कार्य शुरू किया है. इसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

16 से 21 जुलाई तक रहेगा विशेष ट्रैफिक ब्लॉक

रेलवे के अनुसार, इस परियोजना के तहत 16 से 21 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. वहीं 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण प्रस्तावित है. इसी कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और पुनर्निर्धारण किया गया है.

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया मार्ग

मार्ग परिवर्तित होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं.

ट्रेन संख्याट्रेन का नाममार्ग परिवर्तन की तिथि
14617पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस21 जुलाई
15565ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस21 जुलाई
15110मथुरा–छपरा एक्सप्रेस21 जुलाई
12565दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस21 जुलाई
15903डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस20 जुलाई
22583छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस21 जुलाई
13019हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस20 जुलाई
02563बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी21 जुलाई
02569दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी21 जुलाई

कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन

रेलवे ने कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन भी तय किया है.

  • 15104/15103 बनारस–गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस (20 और 21 जुलाई) देवरिया सदर तक और वहीं से संचालित होगी.
  • 15129/15130 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस (19 से 21 जुलाई) भटनी तक और वहीं से चलेगी.
  • 01027 दादर–गोरखपुर विशेष गाड़ी (18 जुलाई) केवल मऊ स्टेशन तक संचालित होगी.

इस ट्रेन के समय में भी किया गया बदलाव

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 15022 गोरखपुर–शालीमार एक्सप्रेस 20 जुलाई को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 105 मिनट की देरी से रवाना होगी. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना या ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

छपरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों का गवाह साहेबगंज चौक आज बदहाल, इतिहास सहेजने 


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >