Saran News : सर्टिफिकेट कोर्स के परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम अवसर

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राओं के पास फार्म भरने का आज अंतिम अवसर है.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राओं के पास फार्म भरने का आज अंतिम अवसर है. पहले 22 जुलाई तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. जिसे परीक्षा विभाग ने छात्रहित में 25 जुलाई तक विस्तारित किया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके बाद तिथि विस्तारित नहीं की जायेगी. जिन छात्र-छात्राओं ने फॉर्म नहीं भरा है. वह आज निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना फॉर्म भर सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत विभाग स्तर पर अलग-अलग विषयों के परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जायेगा. यह परीक्षा अगस्त के प्रथम सप्ताह में संभावित है. जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राओं को कोर्स मैटेरियल व अन्य जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं. सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत नामांकित छात्र-छात्राओं की इंटरनल परीक्षा पूर्व में ही आयोजित करायी जा चुकी है.

वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा फॉर्म

सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत जनवरी 2025 से जून 2025 के सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. सभी कॉलेजों के विभागाध्यक्ष, समन्वयक, प्राचार्य व संबंधित संस्थान जहां सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई हो रही है. वहां पूर्व में ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था. परीक्षा फॉर्म को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राएं वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करेंगे. उसके बाद फॉर्म को भरने के उपरांत नामांकन रसीद, पंजीयन प्रमाण पत्र, नामांकन शुल्क की भुगतान रसीद, इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर विभागाध्यक्ष, समन्वयक या संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से सत्यापित कराने के बाद जमा करेंगे.

75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

सर्टिफिकेट कोर्स का परीक्षा फॉर्म वहीं छात्र-छात्राएं भर सकेंगे. जिनकी उपस्थिति 75% रही होगी. इस संदर्भ में पूर्व में ही कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर गाइडलाइन जारी किया जा चुका है. बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के फार्म स्वीकार नहीं किया जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 700 रुपये का शुल्क निर्धारित है. जिसमें 500 परीक्षा फॉर्म तथा 200 प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए लिया जा रहा है.

इन विषयों में नामंकित छात्रों को भरना है फॉर्म

सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत योग, ह्यूमन राइट्स, फूड टेक्नोलॉजी, कर्मकांड, इंडियन नॉलेज सिस्टम, टैली, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, वूमेन एंड जेंडर स्टडीज तथा इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी में नामंकित छात्र-छात्राएं फॉर्म भरेंगे.

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा का परिणाम जारी

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1483 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे. जिसमें से 1462 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं. 15 छात्र-छात्राएं प्रमोटेड हैं. जबकि छह छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण या एब्सेंट हैं. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >