वीएसएस के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर

प्रखंड के माधोपुर-चनचौरा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित संकुल संसाधन केंद्र सीआरसी में सोमवार को चनचौरा पंचायत के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति वीएसएसके सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.

एकमा. प्रखंड के माधोपुर-चनचौरा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित संकुल संसाधन केंद्र सीआरसी में सोमवार को चनचौरा पंचायत के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति वीएसएसके सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरसी समन्वयक जगन्नाथ राम, संकुल संचालक व प्रधानाध्यापक अर्जुन सिंह, डॉ शशि भूषण शाही, प्रशिक्षक कुमारी अंजना सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रशिक्षक डॉ शशि भूषण शाही ने विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में समिति के सदस्यों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, उसके उद्देश्य और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही विद्यालयों के समग्र विकास, छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. वहीं प्रशिक्षिका कुमारी अंजना ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है. समिति के सदस्य विद्यालय के संसाधनों के समुचित उपयोग, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें.तीन दिनों तक चलने वाले इस गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा, जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >