मशरक में राधे-कृष्ण प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसन गांव मे गुरुवार को राधे कृष्ण प्रतिमा के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया.

मशरक. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसन गांव मे गुरुवार को राधे कृष्ण प्रतिमा के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया. जय श्रीराम, हर हर महादेव, राधे राधे के जयघोष के बीच आचार्य पं धीरज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महावीर जी के पताका को स्थापित किया. तत्पश्चात जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित आसपास के लोग कलशयात्रा में शामिल हुए. सभी महिला-पुरुष व बच्चें पीला वस्त्र धारण कर कलशयात्रा में शामिल हुए. मौके पर यजमान आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सोनी- पुनम देवी, राजा सोनी, बलराम प्रसाद साहा, विकास सोनी, नितीश कुमार, राजेश कुमार सोनी, संजय प्रसाद सोनी, रमाकांत प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. तीन दिवसीय राधे कृष्ण प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि छह फरवरी को अधिवास, पांचाग पूजन, राधे कृष्ण प्राणप्रतिष्ठा एवं अखण्ड अष्टयाम का शुभारंभ होगा. जबकि सात फरवरी को महाआरती, प्रसाद वितरण और अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का सम्पन्न होगा. तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >