Saran News : माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विजयादशमी के दिन स्थानीय वैष्णो देवी गुफा मंदिर से नगर परिभ्रमण हेतु माता वैष्णो देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

अमनौर. विजयादशमी के दिन स्थानीय वैष्णो देवी गुफा मंदिर से नगर परिभ्रमण हेतु माता वैष्णो देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. गुरुवार को नगर परिभ्रमण हेतु भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एंव पुरुषों ने भाग लिया. उक्त शोभायात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी की प्रतिमा को डोली में रखकर भव्य सजावट के साथ नगर परिभ्रमण के लिए पुरे अमनौर बाजार में घुमाया गया. उक्त मौके पर बैंड बाजा, ठोल-नगारे, घोड़े, हाथी सहित कई झांकियां उक्त शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी. जिसे देखने के लिए सैकड़ के दोनों तरफ श्रद्धालु भक्तो का तांता लगा रहा. उक्त मौके पर गुफा मंदिर के व्यवस्थापक सह संस्थापक मेघनाथ प्रसाद, पुजारी बीरेंद्र तिवारी, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी, विनोद प्रसाद कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, शशि श्रीवास्तव, अनिल प्रसाद, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एंव पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >