बनारस से आए बत्तखों का झुंड बना सारण में आकर्षण का केंद्र, पानी में उतरते ही दिखता है मनमोहक नजारा

दिघवारा में बनारस से आए हजारों बत्तखों का झुंड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पानी में अठखेलियां करते बत्तखों का यह मनमोहक दृश्य देखने लायक है।

Saran News : दिघवारा. प्रकृति का सौंदर्य अपने आप में अनुपम है. पेड़-पौधों के साथ पशु-पक्षी भी इस खूबसूरती को और खास बना देते हैं. इन दिनों दिघवारा क्षेत्र में बनारस से आए हजारों बत्तख लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. पानी में एक साथ आगे बढ़ते बत्तखों का विशाल झुंड लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.

हजारों बत्तखों को देखने उमड़ रहे लोग

दिघवारा में इन दिनों कई स्थानों पर पानी में बत्तखों के झुंड विचरण करते नजर आ रहे हैं. एक साथ हजारों बत्तखों को पानी में तैरते और भोजन तलाशते देखना लोगों के लिए किसी मनमोहक दृश्य से कम नहीं है. यही वजह है कि स्थानीय लोग बत्तखों के इस झुंड को देखने के लिए पहुंच रहे हैं और अपने मोबाइल कैमरे में इस खूबसूरत नजारे को कैद कर रहे हैं.

पानी में ही तलाशते हैं अपना भोजन

बनारस से बत्तखों के साथ दिघवारा पहुंचे जयप्रकाश ने बताया कि उनके साथ करीब चार हजार बत्तख हैं. उन्होंने बताया कि वे अगले दो महीने तक इसी क्षेत्र में रहेंगे. जिन-जिन स्थानों पर पानी का जमाव होगा, वहां बत्तखें भोजन तलाशेंगी और पानी में ही अपना समय बिताएंगी.

झुंड में आगे बढ़ते बत्तख बना रहे मनमोहक तस्वीर

एक साथ हजारों बत्तखों का पानी में उतरना और फिर समूह में आगे बढ़ना इन दिनों दिघवारा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बत्तखों का यह झुंड जहां लोगों को प्रकृति के करीब होने का अहसास करा रहा है, वहीं राहगीर भी कुछ पल रुककर इस मनमोहक दृश्य का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >