Saran News : नगरा में बाइक सवार उचक्कों ने युवक से 50 हजार की छिनतई कर हुए फरार

थाना क्षेत्र के एसबीआइ नगरा बैंक के समीप मंगलवार को बाइक सवार उचक्कों ने एक युवक से 50 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गये.

नगरा. थाना क्षेत्र के एसबीआइ नगरा बैंक के समीप मंगलवार को बाइक सवार उचक्कों ने एक युवक से 50 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गये. पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर चमारी गांव निवासी रहमत अली के रूप में की गयी है. पीड़ित रहमत अली अपने पुत्र के साथ नगरा स्थित एसबीआइ बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी कर कादीपुर कैंटीन में सामान खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान नहर कादीपुर मार्ग पर पहले से घात लगाये अज्ञात बाइक सवार उचक्कों ने अचानक झोला छीन लिया और खैरा कृष्णा चौक होते हुए छपरा की ओर फरार हो गए. पीड़ित के अनुसार झोले में 50 हजार रुपये नकद के अलावा बैंक की पासबुक भी रखी हुई थी. घटना के बाद रहमत अली व उनके पुत्र ने उच्चकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण अपराधी भाग निकलने में सफल रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी एक बाइक पर सवार थे और दोनों युवक बताये जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित द्वारा नगरा थाना में आवेदन दिया गया. इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >