Saran News : दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को प्रखंड के राजापट्टी स्थित जेके सिंह के पेट्रोल पंप पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

मशरक. दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को प्रखंड के राजापट्टी स्थित जेके सिंह के पेट्रोल पंप पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. मशरक डीएसपी अमर नाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंचल पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रदेव महतो, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, समाजसेवी जेके सिंह, सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष और स्थानीय जन प्रतिनिधि शामिल हुए. डीएसपी अमर नाथ ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दुर्गा पूजा के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रतिमा स्थापना के लिए सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सभी पूजा पंडालों के समीप महिला पुलिस बल एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहेंगे. डीएसपी ने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में कोई शराब बेचने या पीने वाला व्यक्ति आता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने पूजा समितियों से अपील की कि वे दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, डीजे और आर्केस्ट्रा का उपयोग न करें और शांति व्यवस्था कायम रखते हुए विसर्जन करें. बैठक में उपस्थित सभी पूजा पंडालों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शुक्रवार, तीन अक्टूबर को मां दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया बच्चा लाल साह, मुखिया धर्मेन्द्र मांझी, मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया ललन मांझी, पंकज चौहान, चन्द्रमणी सिंह, उप मुखिया रोहित गुप्ता, विंदा लाल भगत, संतोष सोनी, मंतोष सिंघानिया सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >