saran news : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गयी जान

saran news : अवतारनगर थाना क्षेत्र के बोधाछपरा टॉल टैक्स के पास हुआ हादसा

दिघवारा. छपरा हाजीपुर फोरलेन सड़क पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव के सामने टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार से जा रही ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठेयां नरांव गांव के प्राण राय के टोला निवासी स्व मैनेजर यादव का 20 वर्षीय पुत्र बलविंदर यादव बताया जाता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर की शादी बीते 28 अप्रैल को हुई थी. शुक्रवार के दिन वह मजदूरी करने के लिए पंजाब जाने को लेकर बाइक से दिघवारा स्टेशन जा रहा था तभी बोधा छपरा गांव के समीप फोरलेन टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार गुजर रही ट्रक के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अवतारनगर पुलिस दिघवारा सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. सबों का रो-रोकर बुरा हाल था.यहां बता दें कि गुरुवार को दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी आरओबी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी थी.

सारण तटबंध पर तरबूज लदे ट्रक ने बाइक चालक को कुचला, मौत

तरैया. थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव स्थित सारण तटबंध पर तरबूज लदे मिनी ट्रक ने एक बाइक चालक को कुचल दिया. मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन निवासी 40 वर्षीय बीरबल राम बताया जाता है. जानकारी के अनुसार बीरबल राम चंचलिया पंचायत के भलुआ गांव में एक संबंधी के यहां शादी में आया हुआ था. शादी में जयमाला की रस्म के बाद बीरबल राम पुनः अपने घर अमनौर अगुआन किसी दूसरे शादी में शामिल होने के लिए सारण तटबंध के रास्ते निकला. तभी बांध के संकीर्ण रास्ते से तरबुज लदे मिनी ट्रक ने बाइक समेत बीरबल राम को कुचल दिया तथा कुछ दूरी तक घसीटते लेकर चला गया. सूचना पाकर स्थानीय चौकीदार हैदर अली पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से मिनी ट्रक में फंसे शव को निकाला गया. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज कर आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है. मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतक को एक वर्ष की एक पुत्री है. घटना की सूचना पाकर पत्नी शीला देवी, माता, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >