एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश

जिले में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम को मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने पुलिस कार्यालय छपरा में जनसुनवाई का आयोजन किया.

छपरा. जिले में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम को मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने पुलिस कार्यालय छपरा में जनसुनवाई का आयोजन किया. इस दौरान एसएसपी ने स्वयं आवेदकों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं. जनसुनवाई में कुल 22 लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज करायी. एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी मामलों में निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सारण पुलिस आम जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को सीधे वरिष्ठ स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर देना और उनकी समस्याओं का सही समाधान सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >