कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

शहर के राठौर टोला स्थित राजभवन पैलेस में आठ दिवसीय श्री भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया.

छपरा. शहर के राठौर टोला स्थित राजभवन पैलेस में आठ दिवसीय श्री भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया. कथा से पूर्व सुबह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए. जलभरी के उपरांत भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. जिसमें राठौर टोला व आसपास के मुहल्ले से हजारों लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए. बैंड बाजे के साथ अलग-अलग रूट से कलशयात्रा निकली. इसके बाद पुनः राजभवन पैलसे परिसर में आकर कलश यात्रा समाप्त हुई. इसके बाद विधिवत पूजा पाठ के साथ ही श्रीमद् भागवत पाठ प्रारंभ हो गया. इस आयोजन में कई संत महात्माओं का भी आगमन हुआ है. वहीं विभिन्न वक्ताओं द्वारा अलग-अलग दिन भागवत कथा सुना सुनायी जायेगी. आयोजन मंडल में शामिल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 21 से 26 मार्च के बीच श्रीमद् भागवत कथा के अलग-अलग प्रसंग सुनाये जायेंगे. कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. 27 मार्च को इस भागवत कथा का समापन हवन के साथ होगा. जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >