Saran News : भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत और गहरी हैं : कुलपति

पूरे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चल रहे राष्ट्रीय परिचर्चा के तहत मंगलवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट हॉल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

छपरा. पूरे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चल रहे राष्ट्रीय परिचर्चा के तहत मंगलवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट हॉल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़े मजबूत और गहरी है हमने दुनिया को विश्व के पहले लोकतंत्र लिचछवी गणतंत्र के माध्यम से दुनिया को लोकतंत्र की शुरुआत करने की शिक्षा दी थी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों का चुनाव एक साथ करना देश हित में है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है जिसमें राज्यों की स्वायत्तता को अच्छे बनाये रखना चाहिए. उद्घाटन सत्र की की-नोट स्पीकर तथा राजनीति विज्ञान विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ प्रोफेसर रेखा सक्सेना ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में बढ़ते खर्च विकास कार्यों में हो रहे अवरोध तथा केंद्र और राज्य के बीच चुनाव को लेकर हो रहे मतभेदों को दूर करने के लिए एक देश एक चुनाव करना उचित प्रतीत होता है. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो डॉ इरफान अली ने किया जबकि सत्र का संचालन विजय कुमार और राजमोहन शर्मा ने किया. प्रारंभ में पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च के निदेशक और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रमोद कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के औचित्य पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी तथा भारी संख्या में शिक्षक छात्र एवं शोधार्थीगण उपस्थित थे. सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के डॉ निशांत कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली के डॉ सुमन कुमार एवं डॉ नवल किशोर, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के डॉ मृत्युंजय यादवेंद, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान के डॉ पंकज कुमार तथा डॉ अनुपम कुमार ने भारत में संघवाद एवं विषय पर अपना अपना विचार प्रकट किया. प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने किया जबकि संचालन डॉ सोनाली सिंह ने किया. दूसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यापक डॉ अनिल कुमार सिंह ने के द्वारा किया गया और इसमें आधे दर्जन से अधिक वक्ताओं ने जिसमें पटना विश्वविद्यालय के डॉ सुधीर कुमार, अश्विनी कुमार, पवन कुमार यादव, डॉ गौरव सिंह ने अपना अपना विचार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के विभिन्न आयामों पर प्रकट किया. संगोष्ठी में पूर्व राजनीति विज्ञान विभाग विभाग अध्यक्ष डॉ लाल बाबू यादव, डॉ विकास चौहान डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ रुचि त्रिपाठी, डॉ कन्हैया कुमार, मंच संचालन डॉ.शबाना परवीन मालिक जेपीएम महाविद्यालय छपरा, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ गुणसागर यादव, प्रो अजीत कुमार तिवारी, परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक मिश्रा, कुल सचिव प्रो नारायण दास, डीएसडब्ल्यू प्रो राणा विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाअध्यक्ष संकाय अध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >