Saran News : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जाम की सड़क

एनएच-531 पर चैनवा स्थित असहनी गेट के पास रविवार की दोपहर एक ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

रसूलपुर(एकमा). एनएच-531 पर चैनवा स्थित असहनी गेट के पास रविवार की दोपहर एक ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिवान जिले के एमएच नगर, हसनपुरा थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी 50 वर्षीय सज्जन यादव के रूप में हुई है. वह रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल गांव में अपनी बेटी से मिलकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. ट्रक ने उनके सिर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

आरोपी ड्राइवर पकड़ा गया, लोगों ने की पिटाई

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया और पास के अरहर के खेत में छिप गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद निवासी धर्मेंद्र साह के रूप में हुई है. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-531 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद पूर्व मुखिया रंजीत यादव के सहयोग से लोगों को समझाया-बुझाया गया और जाम हटवाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >