पांच दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

सारण डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 से 30 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन राजपूत स्कूल के इंडोर बैडमिंटन ऑडिटोरियम में किया गया.

छपरा. सारण डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 से 30 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन राजपूत स्कूल के इंडोर बैडमिंटन ऑडिटोरियम में किया गया. उद्घाटन समारोह में सारण डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रीतेश सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राम पुकार सिंह, एसपी सदर उपस्थित रहे. चैंपियनशिप में अंडर14 सिंगल एवं डबल, मेन्स सिंगल एवं डबल, वेटरन डबल्स के साथ डॉक्टरों एवं अधिकारियों के बीच मैत्री मैच भी आयोजित किया जायेगा, जो प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण है. उद्घाटन मैच में सारण का दबदबा देखने को मिला. मेन्स सिंगल में छपरा के आनंद मोहन ने गोपालगंज के राजन कुमार को 30-14 से पराजित किया. वहीं मेन्स डबल्स में छपरा के आदित्य और सजल की जोड़ी ने मीतू और धर्मात्मा की जोड़ी को 30-17 से हराया. एक अन्य मेन्स सिंगल मुकाबले में छपरा के शुभंकर कश्यप ने सिवान के शुभम को 30-09 के भारी अंतर से हराया दी. आयोजन अध्यक्ष सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष आनंद मोहन सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उद्घाटन सत्र का सफल मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >