व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा

एएसपी राम पुकार सिंह ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच एवं निरीक्षण किया.

छपरा. एएसपी राम पुकार सिंह ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच एवं निरीक्षण किया. इस दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की ड्यूटी, सतर्कता तथा सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गयी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने न्यायालय के प्रवेश द्वार, परिसर के अंदर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया, वाहनों की आवाजाही तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. उन्होंने न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संतोष कुमार पासवान, कोर्ट सुरक्षा प्रभारी, नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >