सदर अस्पताल में टेलीमेडिसिन नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में टेलीमेडिसिन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.

छपरा. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में टेलीमेडिसिन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीज अब घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग किसी भी समय संपर्क कर अपनी स्वास्थ्य समस्या बता सकते हैं. गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा तथा डीपीएम अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से टेलीमेडिसिन नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था का निरीक्षण किया. वही नियंत्रण कक्ष में बैठे महिला डॉक्टर स्मृति से जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने उपलब्ध उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉल रिसीविंग डेस्क और चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की. सिविल सर्जन ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की चिकित्सकीय आपात स्थिति उत्पन्न होने पर इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गयी.उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों से जुड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया हैं ताकि मरीजों को शीघ्र परामर्श और उपचार मिल सके. इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये. डीपीएम ने कहा कि चुनावी व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी. टेलीमेडिसिन केंद्र के माध्यम से अब चिकित्सक दूरस्थ मरीजों की रिपोर्ट और लक्षण देखकर प्राथमिक उपचार सुझाएंगे. इससे मरीजों को समय की बचत होगी और अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा. इस दौरान लिपिक बंटी रजक, जिला कॉडिनेटर विवेक कुमार सिंह समेत जीएनएम सदीप कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >