सारण: मोबाइल नहीं मिलने पर पुल से गंडक में कूदा 17 वर्षीय किशोर, पुलिस-ग्रामीणों ने बचायी जान

छपरा में एक 17 वर्षीय किशोर ने नया मोबाइल न मिलने से नाराज होकर गंडक नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया. यह घटना रेवा घाट पुल से हुई, जो आत्महत्या के प्रयासों के लिए चिंता का विषय बन रहा है.

saran News : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 स्थित रेवा घाट के दरोगा राय सेतु पर शनिवार को एक बार फिर आत्महत्या के प्रयास की घटना सामने आयी. मकेर थाना क्षेत्र के मधवल गांव निवासी राम किशुन साह के 17 वर्षीय पुत्र बुलाकी कुमार ने नया मोबाइल नहीं मिलने से नाराज होकर गंडक नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया.

तीन दिनों से मोबाइल खरीदने की कर रहा था जिद

बताया जाता है कि बुलाकी कुमार पिछले तीन दिनों से नया मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था. शनिवार को इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया. विवाद के बाद किशोर गुस्से में घर से निकल गया और रेवा घाट स्थित दरोगा राय सेतु पर पहुंच गया. कुछ देर बाद उसने पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय नाविकों तथा ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू करायी.

काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद हुआ किशोर

पुलिस और स्थानीय नाविकों ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के शिमला गांव के सामने गंडक नदी से बुलाकी कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने किशोर और उसके परिजनों को समझाया-बुझाया और उसे घर भेज दिया.

दो माह में 11 लोगों ने पुल से लगायी छलांग

स्थानीय लोगों के अनुसार रेवा घाट का दरोगा राय सेतु पिछले कुछ समय से आत्महत्या के प्रयास की घटनाओं को लेकर चिंता का कारण बनता जा रहा है. लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में ही इस पुल से आधा दर्जन से अधिक युवाओं के गंडक नदी में छलांग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीते दो माह में 11 लोगों ने इस पुल से गंडक नदी में छलांग लगायी. इनमें पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और निगरानी मजबूत करने की जरूरत बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar pand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >