पचपटिया से तारकेश्वर राय दोबारा जीते, मिर्जापुर में किरण कुमारी निर्विरोध निर्वाचित

गड़खा प्रखंड क्षेत्र की दो पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ.

गड़खा. गड़खा प्रखंड क्षेत्र की दो पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ. मिर्जापुर पंचायत से किरण कुमारी निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि पचपटिया पंचायत में मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया. पचपटिया पंचायत में मतगणना के बाद दूसरी बार तारकेश्वर राय ने जीत दर्ज की. इस पंचायत में कुल 573 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें तारकेश्वर राय को 379 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 96 मत प्राप्त हुए, जबकि 98 मत अमान्य घोषित किये गये. वहीं, प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्यों में सरिता राय, सुरेश चंद्र राय, सुमन देवी, कृष्ण कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह और रुदल राय शामिल हैं. मिर्जापुर पंचायत से किरण कुमारी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को लोगों ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >