सारण में नाबालिग पीड़िता के लिए तरैया थानाध्यक्ष ने किया रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

तरैया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता की जान बचाने के लिए तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने स्वयं रक्तदान किया. उनकी इस मानवीय पहल की एसपी ने भी सराहना की है.

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता के उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक रक्त की कमी के कारण उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और तत्काल रक्त चढ़ाना आवश्यक है. पीड़िता के परिजन समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए स्वयं रक्तदान किया.

थानाध्यक्ष के रक्तदान से पीड़िता को समय पर आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया जा सका, जिससे उसके उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली. इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.

एसपी ने की थानाध्यक्ष के कार्य की सराहना

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की. उन्होंने कहा कि सारण पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय मूल्यों और जनसेवा के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

एसपी ने कहा कि आवश्यकता की हर घड़ी में सारण पुलिस आमजन की सहायता और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी तथा पुलिसकर्मियों का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >