सारण में शराब तस्कर गिरफ्तार, 217 टेट्रा पैक विदेशी शराब और दो बाइक जब्त

Saran News : सारण जिले में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 217 टेट्रा पैक विदेशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं.

Saran News : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 217 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं.

गुप्त सूचना पर रामबाग में हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया-मसरख मुख्य मार्ग स्थित रामबाग के पास शराब की खेप पहुंचाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की.

पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर

छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक भागने लगा. पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

39.06 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल की 217 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की. बरामद शराब की कुल मात्रा 39.06 लीटर बताई गई है.

गिरफ्तार तस्कर की हुई पहचान

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मसरख थाना क्षेत्र के मंगलहिया गांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >