सारण: तरैया के नारायणपुर पंचायत में सहयोग शिविर, विधायक जनक सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं

सारण जिले के तरैया प्रखंड में बुधवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था. विधायक जनक सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सरकार की प्राथमिकता पर जोर दिया.

Saran News: तरैया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत भवन में बुधवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : जनक सिंह

शिविर को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर

विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

सहयोग शिविर में ग्रामीणों को राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र और नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा.

ये रहे उपस्थित

शिविर में डीसीएलआर मढ़ौरा धनंजय त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, मुखिया अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >