सारण के तरैया में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, मंदिरों में सजेगा भक्ति का माहौल

सारण के तरैया प्रखंड में दुर्गा पूजा का माहौल बनने लगा है. विभिन्न मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं और मूर्तिकार माँ दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. भक्तों में भक्तिमय उत्साह देखा जा रहा है.

Saran News : तरैया प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. विभिन्न मंदिरों में पूजा की तैयारी चल रही है, वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर तरैया, श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार रामबाग, शाहनेवाजपुर शिव मंदिर, चैनपुर रामजानकी मठ समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं.

प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

मूर्तिकार मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. इसके साथ ही मां दुर्गा की सवारी शेर और महिषासुर की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. नवरात्र नजदीक आने के साथ प्रतिमा निर्माण का काम तेज हो गया है.

दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु

तरैया श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर और श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार नवरात्र और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं. यहां प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालु मंदिर में पूजा कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं.

मंदिर परिसर में स्थापित हैं कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

तरैया शिव मंदिर के चारों ओर अलग-अलग स्थानों पर हनुमानजी, मां दुर्गा, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती, भगवान विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की स्थायी प्रतिमाएं स्थापित हैं. नवरात्र और दशहरा के दौरान मंदिर परिसर में स्थापित ये प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं.

सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगते हैं श्रद्धालु

नवरात्र के दौरान अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है. श्रद्धालु नवदुर्गा पाठ और पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं. सप्तशती और नवदुर्गा पाठ को लेकर भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है.

17 अक्टूबर को खुलेगा मां का पट

श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार के पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू होगा और 17 अक्टूबर को मां का पट खुलेगा. नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे. उन्होंने बताया कि मंदिर में मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. इस बार घंटी बाबा दरबार में दशहरा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है.

रामबाग श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार में मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू | Prabhat Khabar Network
रामबाग श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार में मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >