सारण में 14.77 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, विधायक जनक सिंह ने किया शिलान्यास

Saran News: तरैया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बिहार विधानसभा याचना समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह ने किया. 14.77 करोड़ की लागत से यह भवन एक वर्ष में पूरा होगा, जिससे सभी प्रशासनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी.

Saran News: तरैया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए अत्याधुनिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया. इस दौरान संवेदक एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ.

एक वर्ष में पूरा होगा भवन निर्माण कार्य

सिस्टमेटिक एंड एडवांस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक शशि कुमार ने बताया कि भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण 14 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा.

एक ही भवन में मिलेंगी सभी प्रशासनिक सेवाएं

शिलान्यास के बाद विधायक जनक सिंह, तरैया पंचायत की मुखिया सुशीला देवी, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का उद्घाटन किया और वृक्षारोपण भी किया.

इस अवसर पर विधायक जनक सिंह ने कहा कि नए भवन के निर्माण से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. अब विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों से मिलने के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा. एक ही भवन के नीचे सभी कार्यालय संचालित होने से लोगों के कार्यों का निष्पादन अधिक सुगमता से हो सकेगा.

फिलहाल अलग-अलग भवनों में संचालित हो रहे हैं कार्यालय

विधायक ने बताया कि वर्तमान में तरैया प्रखंड कार्यालय दूसरे विभाग के भवन में संचालित हो रहा है, जबकि अंचल कार्यालय तरैया पंचायत सरकार भवन में कार्यरत है. नए भवन के निर्माण के बाद दोनों कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी.

शिलान्यास समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक जनक सिंह, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, मुखिया सुशीला कुमारी, बीडीओ विभु विवेक, सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष धीरज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, ओम प्रकाश कुमार, बीसूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, संजय सिंह, मुन्ना बाबा, अशोक व्यास, अवनीश सिंह, टुलु सिंह, रणविजय सिंह, रंजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >