सारण: पानापुर में मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलिंडर और बर्तन ले गए चोर

पानापुर के सतजोड़ा बाजार में चोरों ने मिठाई दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Saran News: पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक मिठाई दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हा, मिक्सर मशीन, मोबाइल चार्जर सहित दुकान के बर्तन चोरी कर लिये. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई. चोरी की घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

चकिया गांव निवासी मिठाई दुकानदार वीरबहादुर कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो दो गैस सिलिंडर, एक बड़ा गैस चूल्हा, मिक्सर मशीन, मोबाइल चार्जर समेत कई बर्तन गायब थे. दुकान से सामान चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

तीन अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास

चोरों ने मिठाई दुकान के अलावा बाजार में स्थित तीन अन्य दुकानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया. चोरों ने मनोज कुमार सिंह की खाद दुकान, अजय चौरसिया की जेनरल स्टोर और मनोज कुशवाहा की इलेक्ट्रोनिक्स दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की. हालांकि, इन दुकानों से चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बाजार के दुकानदारों के अनुसार, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >