Saran News : छपरा से होकर सहरसा और आनंद विहार के बीच चलेगी समर स्पेशल गरीब रथ

Saran News : ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने सहरसा से आनंद विहार तक समर स्पेशल गरीब रथ चलाने का फैसला लिया है.

छपरा. ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने सहरसा से आनंद विहार तक समर स्पेशल गरीब रथ चलाने का फैसला लिया है. उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पीआरओ अशोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन अप्रैल से मई के मध्य कुल 25 फेरों के लिए चलायी जायेगी. सहरसा से यह 11 अप्रैल से 14 मई तक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 13 अप्रैल से 16 मई तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी. 05577 सहरसा से रात आठ बजे खुलेगी और बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए सुबह 05.25 बजे छपरा पहुंचेगी. यहां से प्रस्थान कर औड़िहार, वाराणसी, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद होते हुए रात के 12.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इसी प्रकार 05578 आनन्द विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर उपरोक्त रास्ते से रात के 12.30 में छपरा पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर सुबह 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >