सारण में एसएसपी विनीत कुमार ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Saran News: सारण में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जनसुनवाई कर आम लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया।

Saran News: आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कार्यालय, छपरा में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने जनसुनवाई की. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे एसएसपी के समक्ष रखीं.

समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी विनीत कुमार ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित मामलों के निष्पक्ष और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम रखना उनकी प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती है, ताकि पीड़ितों को अपनी बात रखने और समय पर न्याय मिलने का अवसर मिल सके. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इस व्यवस्था का लाभ उठाएं.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Ayub

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >