Saran News : नगर निगम की पांच टीमें छपरा शहर में कर रहीं एंटी लार्वा का छिड़काव

शहर के अधिकतर मुहल्ले में बरसात पानी जमा होने के बाद अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व डिप्टी मेयर रागिनी देवी ने एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है.

छपरा. शहर के अधिकतर मुहल्ले में बरसात पानी जमा होने के बाद अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व डिप्टी मेयर रागिनी देवी ने एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. नगर आयुक्त ने इसके लिए कुल पांच टीमों का गठन किया है. हर टीम में एक-एक प्रवेक्षक है. वहीं एंटी लार्वा छिड़काव कार्य की मॉनिटरिंग के लिए दो नोडल अधिकारी भी बनाये गये हैं. शहर के सभी 45 वार्डों को नौ जोन में बांट दिया गया है. पांचों टीम अलग-अलग मुहल्ले में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव करेगी. जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके. डिप्टी मेयर ने बताया कि जिन इलाकों में इस समय जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. वहां निकासी के लिए भी कार्य किया जा रहा है.

मुहल्लों से निकाला जा रहा है जमा हुआ पानी

जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. कई जगहों पर पंप लगाकर भी पानी की निकासी करायी गयी है. वहीं बाजार वाले इलाकों में जहां पहले से कीचड़ जमा है. वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी करवाया गया है. डिप्टी मेयर ने बताया कि शहर के जिन मुहल्लों बरसात का पानी समाया था. वहां से अब पानी पूरी तरह निकल गया है. खनुआ के अधिकतर रास्ते खोल दिये गये हैं. वहीं सभी मुहल्ले में डेंगू के संभावित चुनौतियों से निबटने के लिए फॉगिंग कराने का निर्देश भी दिया गया है. एंटी लार्वा छिड़काव कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम के दो पदाधिकारियों नोडल बनाया गया है. लोग नगर निगम में आवेदन देकर भी या सीधे संबंधित अधिकारियों को संपर्क कर या अपने वार्ड पार्षद से बात कर भी एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग संबंधित कार्य करवा सकते हैं.

क्या कहती हैं डिप्टी मेयर

एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए शहर के सभी 45 वार्डों को पांच जोन में बांटा गया है. वहीं फॉगिंग के लिए भी शहर को दो जोन में बांटकर कार्य कराया जा रहा है. जिन इलाकों में बरसात का पानी जमा है. वहां से निकासी भी करायी जा रही है.

रागिनी देवी, डिप्टी मेयर, छपरा नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >