सारण के रिविलगंज में लगा सौर मेला, पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल पर सब्सिडी की दी जानकारी

रिविलगंज में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर मेला-2026 का आयोजन किया गया. उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने के फायदे, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल में राहत पहुंचाना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है.

Rivilganj Solar Fair 2026: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, रिविलगंज में सौर मेला-2026 का आयोजन किया गया. दो दिवसीय सौर मेले के पहले दिन दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने के फायदे, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की. मेले में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने सोलर पैनल लगवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी किया.

सोलर पैनल लगवाने की दी गयी जानकारी

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के निर्देश के आलोक में आयोजित सौर मेले में बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सकता है.

मेले में पहुंचे लोगों ने सोलर पैनल की लागत, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी, लोन की सुविधा और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली.

बिजली बिल में राहत पहुंचाना योजना का उद्देश्य

कनीय अभियंता निखिल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत पहुंचाना और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया काफी सरल है.

उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ लोगों को बिजली के खर्च में राहत पहुंचाना है.

प्रदूषण कम करने में भी मददगार सौर ऊर्जा

जेई निखिल कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली की पारंपरिक खपत पर निर्भरता कम होगी. इससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से सरकार को भी महंगी बिजली की खरीद पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी.

किलोवाट के हिसाब से मिलेगी सब्सिडी

कनीय अभियंता ने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल की क्षमता के अनुसार सब्सिडी का प्रावधान है. इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए लोन की भी सरल व्यवस्था उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

लोगों से सोलर पैनल लगवाने की अपील

जेई निखिल कुमार ने उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में राहत पा सकते हैं और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में योगदान दे सकते हैं.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >