Saran News : दरियापुर में महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र की चोरी, उचक्के फरार

Saran News : दरियापुर बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीना और फरार हो गये.

दरियापुर. दरियापुर बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीना और फरार हो गये. पीड़िता शिवनाथ राय की पुत्री है. वह बाजार में सामान खरीदने आयी थी और अपने गले में सोने की चैन व मंगलसूत्र पहन रखी थी. जब महिला घर जाने लगी, तभी बाइक पर सवार दो उचक्कों में से एक ने उसका गला पकड़ने का प्रयास किया. झपट्टा मारने पर महिला के गले से सिर्फ मंगलसूत्र ही उचक्कों के हाथ लगा, जबकि सोने की चैन बच गयी. घटना के बाद दोनों उचक्के परसा की तरफ तेजी से फरार हो गये. इस घटना से बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.

सहवां बाजार में एसबीआइ के सीएसपी से लूट, बदमाशों ने उड़ाये 27 हजार रुपये

इसुआपुर. जिले के सहवां बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. दो मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश बदमाश सीएसपी केंद्र पहुंचे और हथियार लहराते हुए अंदर घुस गये. बदमाशों ने संचालक की कनपटी पर कट्टा सटा दिया और डर का माहौल बनाते हुए काउंटर से करीब ₹27,000 नकद लूट लिये. घटना के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सीएसपी संचालक तरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह पिछले 12-13 वर्षों से इस केंद्र का संचालन कर रहे हैं, लेकिन आज तक ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी. यह पहली बार है जब सहवां बाजार स्थित इस ग्राहक सेवा केंद्र को लूट का शिकार बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >