छपरा: जेपीयू में सेकेंड मेरिट लिस्ट से नामांकन आज से, 18 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम की दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है. छात्र 13 से 18 जुलाई तक निर्धारित गाइडलाइन के तहत नामांकन करा सकते हैं.

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग ने स्नातक सत्र 2026-30 चार वर्षीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इस दूसरी मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का नामांकन आगामी 13 जुलाई से 18 जुलाई तक निर्धारित गाइडलाइन के तहत होगा. जिन छात्र-छात्राओं का नाम इस सूची में शामिल है, वे अधिकृत पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं.

दस्तावेजों का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन

छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ राणा विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन शुरू हो जायेगा. नामांकन के समय छात्रों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी अलॉटमेंट लेटर के साथ ऑनलाइन भरे गये नामांकन फॉर्म की एक कॉपी और सभी एकेडमिक कागजातों को संलग्न करना होगा. कॉलेजों को 18 जुलाई तक इन सभी दस्तावेजों का ऑनलाइन मोड में वेरिफिकेशन कर उसे पोर्टल पर अपलोड करना है.

नामांकन के साथ चलेंगी कक्षाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम दूसरी सूची में शामिल है, वे नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के अगले दिन से ही अपनी नियमित क्लास कर सकेंगे. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी कॉलेजों में नये सत्र की कक्षाएं पहले ही प्रारंभ कर दी गयी हैं. पहली लिस्ट वाले छात्रों को भी अनिवार्य रूप से वर्ग में उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे छात्र

नामांकन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में जमा करने के साथ ही कॉलेज काउंटर से छात्रों को उनका नया रोल नंबर उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा विभाग स्तर पर बने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी छात्रों का मोबाइल नंबर जोड़ दिया जायेगा, जिससे नए नामांकित छात्रों को समय पर कॉलेज की गतिविधियों और परीक्षाओं से जुड़े सभी आवश्यक नोटिफिकेशन आसानी से प्राप्त हो सकें.

Also Read: सारण: मासूम के साथ महिला लापता, नकदी और जेवर भी ले जाने का लगाया आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >