सारण: स्कूल में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेट्स ने सीखे अनुशासन और सेवा के गुर

सारण जिले के जेआर पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. इस शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए. कैडेट्स ने विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लिया.

Saran News : छपरा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जेआर पब्लिक स्कूल, खाकी मठिया में आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर शामिल हुए.

उन्होंने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सेवा भावना के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने शिविर में शामिल कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान सीखी गतिविधियों को व्यवहार में उतारने की अपील की.

विभिन्न गतिविधियों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्काउट एवं गाइड कैडेट्स को स्काउटिंग के नियम और प्रतिज्ञा, गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, दिशा ज्ञान और ध्वज शिष्टाचार की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही मार्च-पास्ट, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सेवा कार्यों से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया.

कैडेट्स को कैंपिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकों की भी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और जरूरत के समय दूसरों की सहायता करने की भावना विकसित करना रहा.

प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को सिखायीं विभिन्न विधाएं

जिला मुख्यालय से आये प्रशिक्षकों ने शिविर में कैडेट्स को अलग-अलग विधाओं का प्रशिक्षण दिया. जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह, आलोक राज, आशुतोष कुमार, सोनू गुप्ता और अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया.

शिविर के सफल संचालन में गाइड कैप्टेन श्वेता शर्मा और ऋतु कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने भी शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया.

समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैडेट्स में उत्साह देखने को मिला. विद्यालय प्रबंधन और प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से मिली सीख को नियमित जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >