सारण के गड़खा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

Saran News: सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Saran News: (राणा सिंह) गड़खा थाना क्षेत्र के मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कुदर बाधा गांव के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर और दोनों बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो बाइकों की टक्कर के बाद हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुदर बाधा गांव के पास मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक और घायल की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी परमेश्वर तिवारी के लगभग 25 वर्षीय पुत्र पंकज तिवारी के रूप में हुई है.

वहीं घायल की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी गोपाल साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र शिवमंगल साह के रूप में हुई है. घायल को पहले गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया.

ट्रैक्टर और दोनों बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के साथ दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी.

उसी मार्ग पर पहले भी हुआ था एक और हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मुख्य मार्ग पर बसंत बाजार के समीप हादसे से कुछ देर पहले एक तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई. महिला का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है.

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

ग्रामीणों का कहना है कि कुदर बाधा गांव के समीप यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है. यहां पहले भी आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >