Saran News : बिहार राज्य सीनियर महिला गोल शॉट बॉल में भाग लेने सारण टीम रवाना

Saran News : भागलपुर के बिहपुर में 12 से 13 अप्रैल तक आयोजित बिहार राज्य प्रथम सीनियर महिला गोल शॉट बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 12 सदस्यीय सारण टीम शुक्रवार को मशरक जंक्शन से प्रस्थान की.

मशरक. भागलपुर के बिहपुर में 12 से 13 अप्रैल तक आयोजित बिहार राज्य प्रथम सीनियर महिला गोल शॉट बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 12 सदस्यीय सारण टीम शुक्रवार को मशरक जंक्शन से प्रस्थान की. सारण टीम में शामिल सभी 10 महिला खिलाड़ी पीएम श्री उच्च विद्यालय महुली चकहन, शामकौरिया के है. जिन्हे विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ गिरि ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने से पूर्व खेल किट जर्सी प्रदान किया. टीम के बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना प्रधानाध्यपक द्वारिकानाथ गिरि सहित सभी शिक्षको के अलावे पानापुर बकवा पंचायत के मुखिया सत्येंद्र तिवारी , रितेश कुमार सिंह , प्रिंस कुमार सहित अन्य ने दी. टीम मैनेजर राजा कुमार सिंह ने बताया कि टीम कोच रजनीश कुमार सिंह है जबकि खिलाड़ियों में लाली कुमारी , गौरी कुमारी , सलोनी, सोनी, लाडली, सौम्या, सोनी कुमारी, छोटी, खुशबू अंसारी एवम खुशबू कुमारी शामिल है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सारण टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >