छपरा में सातवीं की छात्रा को शिक्षक ने भेजे अश्लील संदेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saran News : सारण जिले के छपरा शहर में एक निजी स्कूल के शिक्षक को सातवीं कक्षा की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है.

Saran News : सारण जिले के छपरा शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी शिक्षक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के असांव गांव निवासी मुन्ना राजा यादव के रूप में हुई है. वह वर्तमान में छपरा शहर के कटहरी बाग मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था.

लगातार भेज रहा था आपत्तिजनक संदेश

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक निजी विद्यालय में गणित पढ़ाता था. आरोप है कि वह पिछले कुछ दिनों से छात्रा के व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील संदेश भेज रहा था, जिससे छात्रा मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी. इतना ही नहीं, उसने छात्रा को गणित विषय में फेल करने की धमकी भी दी थी.

परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने भगवान बाजार थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

व्हाट्सएप चैट में मिले कई आपत्तिजनक संदेश

पुलिस जांच के दौरान छात्रा के व्हाट्सएप की जांच की गई, जिसमें आरोपी शिक्षक द्वारा भेजे गए कई आपत्तिजनक संदेश मिले. साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को किया निलंबित

घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Also Read : रात्रि गश्ती अभियान में पुलिस रही मुस्तैद, संवेदनशील स्थानों पर की गई सघन जांच



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >