इंतजार में बैठी थी मां, बाहर से बेटा आया और मार दी गोली, जानिए क्या है सारण का यह पूरा मामला

Saran Stepson Murders Mother: छपरा के अचीतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

छपरा से हरी मिश्रा की रिपोर्ट
Saran Stepson Murders Mother:
सारण जिले के ईश्ववापुर थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि सौतेले बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया. मृतका की पहचान अचीतपुर गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है.

घर में बैठी थी महिला, तभी शुरू कर दी फायरिंग

परिजनों के अनुसार घटना बीती रात की है. सोनी देवी अपने घर में बैठी थीं. इसी दौरान उनका सौतेला बेटा मोनू गिरी वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि महिला को दो गोलियां लगीं. एक गोली सिर में और दूसरी पेट में लगी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही ईश्ववापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. प्राथमिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Also Read: पटना से गिरफ्तार सारण का वांटेड अपराधी आकाश, 3 सहयोगी भी धराएं, देशी कट्टा और 4.60 लाख नकद बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >