सारण पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 44 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार व अवैध शराब बरामद

सारण जिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 10 वारंटी, 5 शराब तस्कर और विभिन्न मामलों के अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं.

Saran News: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सारण जिले में अपराधियों, शराब तस्करों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 वारंटी एवं पांच शराब कारोबारियों सहित कुल 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान अवैध शराब, हथियार तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 15 शराब पीने के आरोपित, 10 वारंटी, पांच शराब कारोबारी, पांच चोरी के मामले के आरोपित, तीन अपहरण कांड के अभियुक्त, दो हत्या के आरोपी, दो हत्या के प्रयास के आरोपी, एक आर्म्स एक्ट तथा एक पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त शामिल हैं.

शराब, हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 123.960 लीटर अवैध शराब जब्त की. इसमें 120 लीटर देशी एवं 3.960 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा दो देसी पिस्टल, चार खाली मैगजीन, तीन कारतूस तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी संख्या में उपकरण बरामद किए गए.

बरामद सामान में 55 डेबिट कार्ड, ड्रिल मशीन, वाइस मशीन, ग्राइंडर मशीन, लोहे की रेती, हथौड़ी, पाइप, स्प्रिंग, कटिंग मशीन, पेचकस, प्लास, छेनी, ड्रिल बिट, रिपीट, कांटी सहित अन्य उपकरण, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी शामिल हैं.

यातायात अभियान में 88,500 रुपये जुर्माना वसूला

यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान 62 वाहनों की जांच की गई. इस कार्रवाई में विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 88,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >