Saran News : नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने काम ठप कर जताया विरोध

Saran News : नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Saran News (मनोकामना सिंह) : स्थानीय नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार को सुबह के समय कार्य बहिष्कार कर दिया. वे अपनी विभिन्न सुविधाओं और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. दोपहर में दर्जनों सफाई कर्मी नपं कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को भीषण गर्मी में पूरे आठ घंटे ड्यूटी करने में आ रही व्यावहारिक असुविधाओं से अवगत कराया. कर्मियों ने अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की.

आठ घंटे ड्यूटी नियम अनुसार, वेतन सरकार तय करती है : कार्यपालक पदाधिकारी

मौके पर उपस्थित नपं के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने आक्रोशित कर्मियों को समझाते हुए सरकारी नियमों व ड्यूटी के समय की जानकारी दी. वेतन वृद्धि के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मानदेय सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है और उसका भुगतान सफाई एजेंसी करती है. कार्यालय स्तर से वेतन वृद्धि संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि नियम के तहत एक दिन में आठ घंटे ड्यूटी निर्धारित है, जिसमें लंच के लिए समय दिया जाता है. इस दौरान मुख्य पार्षद रूबी सिंह और नपं कार्यालय के कई कर्मी भी उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान में बंदरों को आम खिलाना पड़ा भारी, दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >