कुदाल से वार कर महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Saran News : घटना के बाद सलहा गांव में तनाव, पुलिस कर रही कार्रवाई

Saran News (राणा सिंह पिन्टू) : गड़खा थाना क्षेत्र के सलहा गांव में शुक्रवार के शाम आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला के ऊपर हुए हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो जाने का मामला प्रकाश मे आया है. मृतक महिला नंदन प्रसाद के पत्नी पुष्पा देवी बतायी जा रही है. बताया जाता है की शुक्रवार को किसी बात को लेकर दो पक्षो के बीच कहा सुनी हुई उसी दौरान मृतिका के जो रिस्ते मे देवर लगता है उसने महिला के सर पर कुदाल से जोरदार प्रहार किया जिससे उसके सर मे गहरी चोटे आई और लहुलुहान हो वो वही गिर पड़ी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

वहीं घटना को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी और मामले की तहकीकात करते हुए मृतिका के परिजन से फर्दब्यान ले रही थी. साथ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा.

Also Read : सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव से मरीजों की बढ़ी परेशानी, संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >