छपरा में बिजली चोरी के विवाद में दो गुटों में जमकर पथराव,आधा दर्जन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Saran News: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित नई बाजार छोटी मस्जिद के समीप रविवार की सुबह दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया.

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट) शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित नई बाजार छोटी मस्जिद के समीप दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिजली चोरी की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत बिजली चोरी से वेल्डिंग दुकान चलाने की शिकायत को लेकर हुई. एक पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया.

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले. अचानक हुए पथराव से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी और हालात को संभालने में जुटी रही.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.

Also Read: भीषण गर्मी में फेल हुए ट्रांसफार्मर, सारण में कहीं लगी आग तो कहीं तकनीकी खराबी से रातभर गुल रही बिजली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >