सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव से मरीजों की बढ़ी परेशानी, संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ी

Saran News : सफाई और ब्लीचिंग छिड़काव नहीं होने से हालात और गंभीर

Saran News (हरि प्रकाश मिश्रा) : पहली बारिश में ही सदर अस्पताल की व्यवस्था की पोल खुल गई. अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ फैल जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचने के दौरान लोगों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा, जिससे संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए मार्च माह में नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया था.लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी यह कार्य अधूरा पड़ा है. नाला निर्माण का ब्रेकअप देखें तो शुरुआत में तेजी दिखी, परंतु कुछ ही दिनों बाद काम की रफ्तार धीमी पड़ गई. कई स्थानों पर नाला की खुदाई कर छोड़ दी गई, जिससे रास्ते और भी खराब हो गए.

जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका, बीमारियों का खतरा बढ़ा

वही पहली बारिश ने ही अधूरे निर्माण की खामियों को उजागर कर दिया. जहां नाला बनना था, वहां पानी जमा हो गया और आसपास कीचड़ फैल गया. अस्पताल आने वाले मरीजों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इससे काफी दिक्कत हुई.कई लोगों ने फिसलने और गिरने की शिकायत भी की. वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर नाला निर्माण पूरा कर लिया गया होता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती. अब जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. क्योंकि जल जमाव वाले जगह पर ना तो किसी तरह की सफाई की व्यवस्था की गई है और ना ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है.वही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. वही अगर जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो आने वाले बरसात के मौसम में और भी भयावह स्थिति हो जाएगी. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर उपाधीक्षक डॉक्टर के एम दुबे ने बताया कि एजेंसी के द्वारा कार्य क़ो तेज़ी से कराया जा रहा था क्यों रोक दिया गया है इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >