सारण में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीरुद्र महायज्ञ, 8 जुलाई को होगी प्राण-प्रतिष्ठा

प्रतिनिधि,छपरा.शहर के वास्तु विहार फेज दो में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया. वैदिक मंत्रोच्चार

Saran News: छपरा शहर के वास्तु विहार फेज-2 में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया. वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली.

धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना और महाआरती के साथ वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई. पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए.

यज्ञाचार्य के सानिध्य में होंगे वैदिक अनुष्ठान

यज्ञाचार्य पंडित नीतीश पाण्डेय के सानिध्य में 4 जुलाई से 8 जुलाई तक विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे. श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा, हवन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

8 जुलाई को होगी प्राण-प्रतिष्ठा और महाप्रसाद

आयोजन समिति के अनुसार 8 जुलाई को मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, महाशृंगार, 56 भोग, पूर्णाहुति तथा महाप्रसाद भंडारे के साथ पांच दिवसीय महोत्सव का समापन होगा.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >