saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

saran news : शहर और आसपास के इलाकों में आज होने वाली प्रमुख प्रशासनिक व राजनीतिक हलचल, स्वास्थ्य सेवाएं और धार्मिक दर्शन का समय निम्नलिखित है.

आज के मुख्य कार्यक्रम

योग शिविर : छपरा के मारुति मानस मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन.

भाजपा का कार्यक्रम : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम.

बच्चों के लिए रचनात्मकता : किलकारी में बच्चों के बीच विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन.

स्वास्थ्य सेवा : लायंस क्लब द्वारा आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

स्वास्थ्य संबंधी जरूरी नोट

आज रविवार होने के कारण अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी

किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू हैं

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर

आपातकालीन स्थिति या अपनी शिकायतों के निवारण के लिए आप इन सरकारी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

जिलाधिकारी : 9473191267

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक : 9031827135

सदर अनुमंडल पदाधिकारी : 9473191269

मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी : 9473191276

सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी : 9473191271

नगर थाना (छपरा) : 06152-232008, 9431822451

बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’

शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर: 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय

यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.

1. बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

मंगला आरती:प्रातः पांच बजे

2. मां अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:00 बजे।

3. द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण)

पट खुलने का समय:प्रातः 06 :30 बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः सात बजे

4. मारुति मानस मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय : प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती : प्रातः छह बजे

5. प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः 04:30 बजे से रात नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:30 बजे

6. शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 06:45 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >