saran news : शहर और आसपास के इलाकों में आज होने वाली प्रमुख प्रशासनिक व राजनीतिक हलचल, स्वास्थ्य सेवाएं और धार्मिक दर्शन का समय निम्नलिखित है.
आज के प्रमुख नगर कार्यक्रम
विकास योजनाओं की समीक्षा : जिले में चल रही विभिन्न सरकारी विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे.
भाजपा की सांगठनिक बैठक : भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी.
जिला परिषद की बैठक : जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष की अगुवाई में सभी सम्मानित जिला परिषद सदस्यों की बैठक होगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी.
सदर अस्पताल : आज का ओपीडी शेड्यूल
यदि आप या आपके परिवार में कोई बीमार है, तो आज सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
सर्जरी विभाग : डॉ अमन कुमार
आर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) : डॉ सुरेंद्र महतो
चाइल्ड (बाल रोग विशेषज्ञ) : डॉ संदीप कुमार
इएनटी (कान, नाक और गला) : डॉ संजीव गुप्ता
महत्वपूर्ण नोट: ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जायेगा. समय पर पहुंचकर अपनी पर्ची अवश्य कटा लें.
बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’
शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर: 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय
यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.
1. बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर)
पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक
मंगला आरती:प्रातः पांच बजे
2. मां अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा)
पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 05:00 बजे।
3. द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण)
पट खुलने का समय:प्रातः 06 :30 बजे से रात्रि नौ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः सात बजे
4. मारुति मानस मंदिर (छपरा)
पट खुलने का समय : प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक
सुबह की आरती : प्रातः छह बजे
5. प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा)
पट खुलने का समय:प्रातः 04:30 बजे से रात नौ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 05:30 बजे।
6. शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा)
पट खुलने का समय:प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 06:45 बजे।
