सारण में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, दो दिनों से इस कारण कर रहे थे आंदोलन, जानिए पूरा मामला

Saran News: मुख्य पार्षद रूबी सिंह के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया.

सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
Saran News:
मढ़ौरा नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है. मुख्य पार्षद रूबी सिंह के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया. इसके साथ ही शहर में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटने लगी है.

वेतन और बकाया भुगतान को लेकर भड़का था आंदोलन

सफाई कर्मी वेतन कटौती, वेतन वृद्धि, बकाया राशि के भुगतान और हटाए गए कर्मचारियों की बहाली जैसी मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर थे. मजदूरों का आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

डबरा नदी पुल पर फैला दिया था कचरा

हड़ताल के दौरान शनिवार को आक्रोशित सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार के साथ-साथ डबरा नदी पुल पर कचरा फैला दिया था. इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ने लगी थी.

कार्यपालक पदाधिकारी की वार्ता रही बेनतीजा

शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने भी आंदोलनरत कर्मियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया था. हालांकि उस समय दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और गतिरोध जारी रहा. रविवार सुबह मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने सफाई कर्मियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता की. बातचीत के दौरान उन्होंने मजदूरों की विधिसम्मत मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

बकाया भुगतान और बहाली का मिला भरोसा

सफाई कर्मियों की ओर से सुपरवाइजर मुन्ना ने बताया कि मुख्य पार्षद के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही. उन्होंने आश्वासन दिया है कि ठेकेदार के माध्यम से लंबित बकाया राशि का भुगतान कराया जाएगा. इसके अलावा विवाद के कारण हटाए गए मजदूरों और सुपरवाइजरों को उनके पुराने पद पर पुनः बहाल किया जाएगा.

न्यूनतम मजदूरी देने का भी किया गया वादा

मुख्य पार्षद ने यह भी भरोसा दिलाया कि सभी कर्मियों को सरकारी नियमों के अनुसार बिना किसी भेदभाव के न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराई जाएगी. इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया. हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मी वापस अपने कार्य पर लौट आए हैं. इसके साथ ही मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.नगरवासियों ने भी राहत की सांस ली है.

Also Read: छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में कमीशन पाने वाली बनीं पहली महिला कैडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >