Saran News ( प्रभात किरण हिमांशु) : प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार 26 मई को संध्या छह बजे शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह डाक बंगला रोड में किया जायेगा. इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विदुषी व नामचीन महिलाओं के साथ समाज में अपने कार्यों से अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जायेगा. अपनी बुद्धि, कर्मठता व अथक प्रयासों के माध्यम से इन महिलाओं ने अपराजिता बनकर न केवल अपने लिए समाज में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है बल्कि अपने कौशल के प्रदर्शन से अनेक महिलाओं को प्रेरित भी किया है. इस कार्यक्रम में अपराजिता सम्मान समारोह के उपरांत ठहाकों की बारिश होगी और सुरों की मिठास से भी रोमांचित होने का भरपूर अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त स्टैंड अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी और गायिका नम्रता दास की प्रस्तुति भी होगी. जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद व सम्मानित लोग अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे. विदित हो कि प्रभात खबर द्वारा हर साल अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन कराया जाता है. जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित होकर कविता व गायकी की मंचीय प्रस्तुति सुनकर अभिभूत होते हैं. इस बार एक मंच दो शानदार अंदाज के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर सम्मानित होने वाली जिले की अपराजिताओं में भी काफी उत्साह है.
महिलाओं में समारोह को लेकर खास उत्साह
प्रभात खबर ने खबरों के साथ-साथ अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं का निर्वहन करने में अहम भूमिका निभायी है. यही कारण है कि पाठक वर्ग के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में भी इस आयोजन को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है. खासकर महिलाएं इस विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हैं. समाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन को साकार रूप देने में हमारे प्रायोजकों ने भी अग्रणी भूमिका निभायी भी. मेन स्पॉन्सर के रूप में वास्तु विहार एक विश्व स्तरीय टाउनशिप की अहम भूमिका है. को-स्पॉन्सर के रूप में शहर के प्रसिद्ध बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी आर्या कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर व सम्राट अशोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा की सराहनीय भूमिका है. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव आचार्य डॉक्टर राहुल परमार तथा सुश्रुत ऑर्थो हॉस्पिटल छपरा के हड्डी, जोड़ व नस रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमरेश कुमार एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में शामिल हैं. कार्यक्रम के अन्य प्रमुख सहयोगियों में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व राजद नेता मुकेश कुमार यादव सोनू, राजद नेता व पूर्व प्रत्याशी छपरा विधानसभा सुनील राय, समाजसेवी सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह, कुमार हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर दहियांवा महमूद चौक के डॉ सजल कुमार, समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी मनोरपुर पंचायत झखरी अमनौर के शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता व पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, गुरुकुल पब्लिक स्कूल एकमा के निदेशक रत्न सिंह तथा हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में होटल अमितांश शामिल है.
Also Read : Siwan News: सीवान पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
