Saran News : ठिकहा चवर स्थित चेमनी के समीप सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव

Saran News : राहगीरों ने देखा शव और बाइक, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Saran News (राणा सिंह) : गड़खा (सारण) गड़खा थाना क्षेत्र फुरसतपुर कुचाव गाँव मार्ग मरीचा चवर स्थित सड़क किनारे एक व्यक्ति की शव बरामद होने का मामला प्रकाश मे आया है. जिसको लेकर मृतक के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है और गाँव मे शोक छाया हुआ है. मृतक मजलिसपुर गाँव निवासी चुरन महतो के 22 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार उर्फ गोरका है जो चालक था. जिसके शरीर पर एक सिर्फ कछ्छा था और शरीर पुरी तरह बदरूप हो गया है ऐसा प्रतिक होता है की मृतक को दो तीन रोज पहले कही हत्या कर यहा फेक दिया गया है. बताया जाता है की मृतक अमीत कुमार उर्फ गोरका मंगलवार को घर से निकला था और उसके बाद घर वापस नही लौटा तो परिजन खोजबीन कर रहे थे इसका करीब एक साल पहले इसकी शादी हुई थी.

इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार की संध्या राहगीरो की सड़क किनारे गढे मे नजर पडा की एक शव पड़ा हुआ है और बगल मे एक बाइक भी पड़ा हुआ है देखते ही देखते वहा काफी संख्या मे लोग इकठ्ठे हो गय और शव को पहचानने की कोशिश करने लगे तभी किसी ने बाइक और शव की पहचान किया जिसपर मृतक के परिजन को सूचना मिली परिजन भी वहा पहुच गया साथ ही इस घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दि गई सुचना पर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे और मामले की तहकीकात करते हुए कानूनी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा। लोगो का कहना है की ऐसा लगता है की इसकी हत्या कर शव को फेका गया है मृतक के शरीर बेदरूप सा हो गया है शरीर पर एक कछ्छा है और बाकी कपड़े नीचे पड़ा हुआ है। पुलिस जांच मे जुटी हुई है जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या कैसे हुई पता चल सकेगा.

Also Read : Gopalganj News : गोपलगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, बंद कार से 8 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >