सारण में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

Saran News : सारण में ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताया गया मासिक धर्म का वैज्ञानिक महत्व

Saran News (विकास कुमार) : जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के सेहत केंद्र के तत्वावधान में आज विषय’मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन सेहत केंद्र समन्वयक डॉ बिंदी कुमारी ने किया.छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया.कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता के महत्व को समझाना था.

छात्राओं ने साझा किए सवाल और अनुभव

सेहत केंद्र समन्वयक द्वारा परिचर्चा में बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और झिझक को दूर करना आवश्यक है. उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित सेनेटरी उत्पादों के उपयोग , नियमित सफाई तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी. मासिक धर्म से जुड़े कुछ प्रमुख रोग और टीकाकरण के बारे में भी चर्चा की गई. छात्राओं को यह भी बताया गया कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है. छात्रों ने भी इस विषय पर अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए जिसका समाधान करते हुए ऑनलाइन परिचर्चा का समापन किया गया.

Also Read : वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >