बहन की शादी में पसरा मातम, बारातियों के स्वागत में निकला भाई बाइक की चपेट में

Saran News: सारण जिले के मकेर में छोटी बहन की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात को नाश्ता कराने जा रहे भाई को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

Saran News: (पप्पू मिश्रा की रिपोर्ट) सारण जिले के मकेर में छोटी बहन की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात को नाश्ता कराने जा रहे भाई को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

घायल युवक की पहचान मकेर बाजार निवासी निजामुद्दीन के 35 वर्षीय पुत्र मो. अकबर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मो. अकबर की छोटी बहन रेशमी उर्फ गुड़िया की शादी थी. मोतीहारी के मलाही गांव से बारात मकेर पहुंची थी और बारातियों के ठहरने की व्यवस्था होंडा एजेंसी के पास की गई थी.

बारात को नाश्ता कराने जा रहा था युवक

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात मो. अकबर बारातियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कराने घर से निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पीएचसी मकेर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजनों ने हालत ज्यादा बिगड़ने पर मो. अकबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद शादी वाले घर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह घायल के घर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >