Saran News : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एसी बंद, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

Saran News : इमरजेंसी वार्ड में उमस से बढ़ी परेशानी, जल्द एसी ठीक कराने का दावा

Saran News (हरि प्रकाश मिश्रा) : सदर अस्पताल स्थित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट के इमरजेंसी विभाग में सेंट्रलाइज्ड एसी बंद होने से इस भीषण गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करीब 40 डिग्री तापमान के बीच इमरजेंसी वार्ड में उमस भरी स्थिति बनी हुई है, जिससे मरीजों की हालत और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है. हालात ऐसे हैं कि कई परिजन अपने मरीजों को हाथ से पंखा झलते नजर आ रहे हैं.वही गर्मी क़ो ले अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, गर्मी की शुरुआत में ही सेंट्रलाइज्ड एसी का मेंटेनेंस कराया गया था, लेकिन अब एक बार फिर इसके बंद हो जाने से समस्या गंभीर हो गई है. इमरजेंसी विभाग में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ भी काफी बढ़ गई है और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है.

ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल का एसी ठप, चिंता बढ़ी

मरीजों और उनके परिजनों में अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ देखी जा रही है. उनका कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में एसी जैसी बुनियादी सुविधा का बंद होना लापरवाही को दर्शाता है. वहीं, डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि गर्मी के कारण ब्रेन स्ट्रोक समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मामलों में तेजी आई है. हालांकि चिकित्सक के कक्ष में लगे सेंट्रलाइज ऐसी पूरी तरह से कम कर रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर उपाधीक्षक डॉक्टर के एम दुबे ने बताया कि सेंट्रलाइज एसी का मेंटेनेंस कराया गया था लेकिन किस कारण से बंद पड़ा हुआ है उसकी जांच की जा रही है अगर कोई तकनीकी कमी है तो उसे जल्द सुधार कर लिया जाएगा.

Also Read : Siwan News : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वांछित अभियुक्त दबोचा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >