सोनार पट्टी में ज्वेलरी शॉप से चोरी, बाइक सवार दो अपराधी भागे

Saran News : भगवान बाजार सोनार पट्टी में ज्वेलरी दुकान से 70 ग्राम सोना चोरी, ग्राहक बनकर आए अपराधी CCTV में कैद

छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी सोनार पट्टी मोहल्ले मे दिनदहाड़े अपराधियों ने सोनार पट्टी स्थित एक आभूषण दुकान में घुस लगभग 70 ग्राम स्वर्णाभूषण लेकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और एक अपराधी ईश्वर दयाल शर्राफ दुकान में प्रवेश कर गया, जो कि कैप लगाए हुए था, ताकि उसका पूरा चेहरा सीसीटीवी में नहीं आ सके. उस समय दुकान पर ईश्वर दयाल शर्राफ के पुत्र बच्चा शर्राफ मौजूद थे और एक अन्य ग्राहक भी मौजूद था. दुकान में घुसते के साथ ही अपराधी ने सोने का लॉकेट दिखाने को कहा. वहीं एक लॉकेट पसंद करने के बाद उसके द्वारा मंगलसूत्र की लड़ी दिखाने को कहा गया.

लॉकेट दिखाने के बहाने 70 ग्राम सोना लेकर फरार

जिसके बाद दुकानदार ने उसे 20-25 लॉकेट वह मंगलसूत्र की लड़ी दिखाए. उस दौरान ग्राहक बनकर अपराधी ने दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि उनके यहां सोलह हज़ार रुपए जमा है. लेकिन, उसके द्वारा बताए गए महिला के नाम से खाते में कोई रुपए जमा नहीं था. तब उसे अपराधी ने नोटों की गड्डी निकाली और एक हज़ार रुपये देते हुए बोला कि और डिजाइन दिखाएं. उस दौरान पहले से मौजूद परिचित ग्राहक के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर अपराधी ने उससे गुर्रा कर देखते हुए बाहर जाने के लिए कहा. जब दुकानदार दूसरे आभूषण दिखा रहा था उसी दौरान उसे अपराधी ने उनके स्वर्ण आभूषण डब्बे में हाथ डालकर मंगलसूत्र की लड़ी का एक पैकेट निकाल लिया और दौड़ कर दुकान से बाहर निकाला दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक पहले से मौजूद ग्राहक के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा डिब्बे से आभूषण निकाला गया है और जब तक दोनों शोर मचाते बाहर निकलते, तब तक वह दुकान से कुछ कदम दूर स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठ दोनों अपराधी फरार हो गये. जब तक बाजार के सभी दुकानदार समझते तब तक सब्जी मंडी होते हुए बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. सूचना के बाद 112 डायल पुलिस व भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भी मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगालने में जुटे हुए हैं. वैसे यह पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है. जिसके आधार पर अपराधी और उनके बाइक की पहचान की जा रही है. प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >